{"_id":"5efc28de8ebc3e42ca7a5890","slug":"woman-committed-suicide-due-to-fight-with-sister-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भाभी से कहा सुनी के बाद नाराज ननद ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: भाभी से कहा सुनी के बाद नाराज ननद ने फंदे से लटककर दे दी जान
Wed, 01 Jul 2020 11:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
मृत मंध्या की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र गगहा थाने के घेवरपार गांव में बुधवार को एक महिला ने अपनी भाभी से मामूली बात पर विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों द्वारा गगहा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये है मामला
घेवरपार गांव के हरिजन बस्ती मे मंध्या (30) पुत्री रामआसरे हरिजन की अपनी भाभी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। उसके कुछ देर बाद कमरे मे जाकर छत कि कुंडी से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई।
विज्ञापन
पड़ोस की एक महिला उसके घर गई तो मंध्या को फंदे से लटकती देख चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। फंदे से मंध्या को नीचे उतारा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
बता दें की मंध्या की शादी नौ साल पूर्व गोला थाना क्षेत्र के डेहरीभार गांव के यशवंत के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद से घर मे कलह के कारण वह मायके घेवरपार मे ही रहती थी। एक लड़का भी है छह वर्षीय सत्यम।