आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया ये सामान
- 86 हजार रुपये नकदी, पांच मोबाइल, रजिस्टर, चेक बरामद
- कानपुर का निवासी बताया जा रहा है सरगना, तालाश में एसटीएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी बरामद किया है। आरोपियों के पास से 86 हजार रुपये, पांच मोबाइल, रजिस्टर, चेक बरामद हुए हैं।
रजिस्टर में ही पूरा लेखाजोखा दर्ज होता था। पुलिस को इसी रजिस्टर से कानपुर निवासी सरगना का भी नाम पता चला है जिसकी तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी गई है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में एसटीएफ ने शाहपुर थाने में जुआ अधिनियम और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कराया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजघाट के गीता प्रेस के पास रहने वाले प्रशांत जायसवाल और पादरीबाजार के मोहनापुर निवासी विवेक चौधरी के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक, आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के शहर में सक्रिय होने की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ को मिली थी। इसके बाद ही टीम सर्विलांस की मदद से छानबीन कर रही थी।
किराए पर कमरा लेकर रहते थे आरोपी
शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना मिली कि शाहपुर इलाके में गिरोह के सदस्य मौजूद हैं। एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने शुक्रवार की रात शाहपुर क्षेत्र के ईस्टर्नपुर मोहल्ले में स्थित रामप्रताप यादव के मकान में छापा मारा। किराए पर कमरा लेकर रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया।
कमरे की तलाशी लेने पर 86 हजार रुपये, पांच मोबाइल, दो रजिस्टर और एक डायरी मिली। प्रशांत ने बताया एसटीएफ को बताया कि पांच हजार रुपये में कमरा किराए पर लिया था। डिब्बा फोन के जरिए आइपीएल मैच खेल रही टीम का भाव बताया जाता था।
इस दौरान मौका पाकर प्रशांत ने डिब्बा फोन फारमेट कर दिया। एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने शाहपुर थाने में प्रशांत व विवेक चौधरी के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है। रजिस्टर में मिले नाम और मोबाइल नंबर के जरिए गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश चल रही है।