फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two innocent child died due to collapse of brick pile, bodies burnt in place of postmortem

गोरखपुर: ईंट का ढेर ढहने से दो मासूम की दबकर मौत, पोस्टमार्टम की जगह जला दिए शव

Fri, 31 Jan 2020 06:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सरहरी (गोरखपुर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, सरहरी (गोरखपुर) Published by: विजय जैन Updated Fri, 31 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Two innocent child died due to collapse of brick pile, bodies burnt in place of postmortem
घटनास्थल पर बैठे लोग, पीड़ित मां और दोनों बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
गुलरिहा इलाके के मंगलपुर स्थित ईंट भट्टे पर शुक्रवार की सुबह ईंट का ढेर ढहने से दो मासूम जिंदा दफन हो गए। दोनों सगे भाई थे।  उनके गायब होने पर जब मां-बाप ने खोजबीन शुरू की तब घटना की जानकारी हुई। बच्चों के शव को निकलवा कर मौजूद लोगों ने पोस्टमार्टम कराने के अलावा लोगों ने चिलुआताल के किनारे बच्चों के शव को जलवा दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलपुर के साईं ईंट भट्टे पर झारखंड के बरगांव के विरसा उरांव का परिवार काम करता है। उसके दोनों बच्चे हरीश (3) और सुजीत (2) सुबह आठ बजे खेल रहे थे। तभी अचानक भट्ठे की दीवार ढह गई। हादसे में दोनों दब गए। कुछ देर बाद मां-बाप ने तलाश शुरू की तो घटना की जानकारी हुई। किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


बच्चों की खबर पुलिस तक पहुंचाने की जगह उनके शव के अंतिम संस्कार की तैयारी हो गई और आनन-फानन में चिलुआताल के किनारे दोनों बच्चों के शव का दाहसंस्कार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई और जब तक सरहरी चौकी प्रभारी धनंजय रायए राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे शव का अंतिम संस्कार हो गया था। उन्होंने अफसरों को सूचना दी जिसके बाद एसपी नार्थ अरविंद पांडेय अपनी टीम के साथ पहुंचे और बच्चों के मां.बाप के अलावा भट्ठे पर मौजूद अन्य मजदूरों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
ईंट.भट्ठे की दीवार के नीचे दबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने अभी पुलिस को कई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने शव की अंत्येष्टि करा दी। उनसे बात की गई है वे भी दुर्घटना ही बता रहे हैं। जांच की जा रही है। किसी तरह की तहरीर आती है तो कार्रवाई होगी।
अरविंद पांडेय, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed