{"_id":"6056db2a8ebc3e8ca45ea90e","slug":"two-groups-of-youths-fight-near-nauka-vihar-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नौका विहार के पास युवकों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: नौका विहार के पास युवकों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल
Sun, 21 Mar 2021 11:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:05 AM IST
सार
- पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, अन्य की जांच जारी
- असलहे भी लहराए गए, पुलिस पहचान करने में जुटी
विज्ञापन
मौके पड़ें ईंट और बेल्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर रामगढ़ताल इलाके के नौका विहार के पास ही युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। शनिवार दोपहर में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
वहीं घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें युवक मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। खबर है कि वहां पर असलहा भी लहराए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नौका विहार के पास एक कार से कुछ लोग पहुंचे थे फिर बाइक सवारों ने घेर लिया। थोड़ी ही दूर में दोनों गुटों के कई युवक पहुंच गए और मारपीट करने लगे। इसकी खबर पास में ही पुलिस चौकी को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस युवकों से पूछताछ कर अन्य युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना की वजह में रुपये के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर असल वजह जानने की कोशिश कर रही है।
इंस्पेक्टर रामगढ़ताल ने बताया कि पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।