फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three teams of police were set up in search of shooters in Gorakhpur women murder case

गोरखपुर हत्याकांड: शूटरों की तलाश में लगाई गईं पुलिस की तीन टीमें, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी थी गोली

Wed, 24 Nov 2021 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Nov 2021 11:37 AM IST
सार

बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है, जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को भाड़े के बदमाशों ने अंजाम दिया होगा।

विज्ञापन
Three teams of police were set up in search of shooters in Gorakhpur women murder case
मृत अप्रवासीय महिला।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधुआपार में सोमवार को घर में घुसकर गोली मारकर हुई अप्रवासी महिला पुष्पा यादव की हत्या के मामले में शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। मंगलवार दोपहर एडीजी अखिल कुमार ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतका के बच्चों को सांत्वना देते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने डीएम से बात कर बच्चों के भरण-पोषण के लिए सीएम राहत कोष से सहायता दिलाने की बात कही।
विज्ञापन


पुष्पा परिवार के साथ पहले थाईलैंड में रहती थी, लेकिन पति की मौत के बाद चार बच्चों के साथ सिधुआपार में बने मकान में रहने लगी थी। बेटी की तहरीर पर पुष्पा यादव के भसुर हरिनाथ, भतीजा गोपाल, देवर राजू यादव, देवरानी ऊषा व राजू के साले संजय के खिलाफ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


घटना के बाद भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है, जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को भाड़े के बदमाशों ने अंजाम दिया होगा। इसे देखते हुए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शूटरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। एक टीम एसओजी प्रभारी की अगुवाई में है, जबकि दूसरी बड़हलगंज इंस्पेक्टर उमेश कुमार बाजपेयी व तीसरी चौकी इंचार्ज अभय नारायण सिंह के नेतृत्व में बनी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि घटना अत्यंत गंभीर है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस कई दृष्टिकोण से विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। उनके गोली चलाने के अंदाज से लग रहा है कि वे भाड़े के एक्सपर्ट शूटर हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed