{"_id":"5f22d9a48ebc3e63c87bd31d","slug":"threat-to-kill-doctor-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: संविदा चिकित्सक को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: संविदा चिकित्सक को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Thu, 30 Jul 2020 08:01 PM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, महराजगंज
संवाद एजेंसी, महराजगंज
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Jul 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पारितोष सिंह को मोबाइल पर जानमाल की धमकी मिली है। चिकित्सक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदिग्ध नंबर को सर्विलांस पर भी लगाया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात डॉ. पारितोष सिंह मूलतः गोंडा जिले के रहने वाले हैं। बुधवार की रात सात बजकर 53 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने नौकरी न करने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
उसने परिवार के लोगों पर भी हमले की बात कही है। उन्होंने रात में ही एसपी से मुलाकात कर घटना के बारे में बताया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन प्रारंभ कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सक की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन