फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves absconding with cash jewelry from three houses in Gorakhpur

गोरखपुर में चोरों का आतंक: तीन घरों से नकदी, जेवर लेकर चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Jul 2021 07:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 07:08 PM IST
सार

सोनबरसा चौकी अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग और नरायनपुर गांव के तीन घरों से रविवार की रात लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर चोर भाग गए।

विज्ञापन
Thieves absconding with cash jewelry from three houses in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर में चोरों का आतंक बढ़ने लगा है। सोनबरसा चौकी अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग और नरायनपुर गांव के तीन घरों से रविवार की रात लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर चोर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात रामपुर बुजुर्ग निवासी रामजीत चौरसिया परिवार के साथ नवनिर्मित मकान में सोए थे। घर का मुख्य गेट बंद था, लेकिन अंदर के कमरों में दरवाजा नहीं लगा है। रामजीत के मुताबिक, रात लगभग बारह बजे घर में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी तो वह जग गए। घर के अंदर जाकर देखा तो बॉक्स, सूटकेस और बैग के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


 सीढ़ियों की तरफ गए तो जागने की आहट पाकर चोर सामान के साथ बगल के निर्माणाधीन मकान से होते हुए फरार हो गए। रामजीत ने बताया कि लगभग पचास हजार के जेवर और 40 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। इसी गांव के नरायनपुर टोले पर उसी रात राम प्यारे यादव और बसंत प्रसाद के घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम प्यारे यादव पशुओं के पास सोये थे, जबकि उनकी बेटी और पत्नी घर के बरामदे से लगे कमरे में सोई थीं, जिसका दरवाजा गर्मी के कारण खुला था। घर के मेन दरवाजे पर ताला लगा था और चाभी रामप्यारे यादव की पत्नी तकिये के नीचे रखकर सोई थीं। चोरों ने तकिये के नीचे से चाभी निकाल कर मेन दरवाजे को खोला और अंदर बॉक्स और दो आलमारियों में रखे लगभग 60 हजार के जेवर और 50 हजार नगद, एटीएम कार्ड को चुरा लिया। जाते-जाते चोर उनकी बेटी का मोबाइल भी लेते गए।

रात दो बजे जब रामप्यारे यादव की लड़की की नींद खुली तो उसने देखा कि मेन दरवाजा खुला है और अंदर सारे सामान बिखरे हैं।  जेवर और रुपये गायब हैं। चोरों ने रामप्यारे के बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर दिया था। उन्होंने रात को ही घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। वहीं बसंत प्रसाद का मकान भी जल्द ही बना है। उनके घर के मुख्य दरवाजे पर पर्दा लगा था।


पर्दे को हटाकर चोर अंदर गए और कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुसे। कमरे में रखी आलमारी और बॉक्स को तोड़कर  25 हजार के जेवर और एक हजार रुपये चोरी कर ली। हमराहियों के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को अवगत कराया। सुबह जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूनों को एकत्र किया। घटना की तहरीर चौरीचौरा पुलिस को दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed