{"_id":"5f784a5699f2fc52d96ea0be","slug":"teacher-was-shot-dead-only-after-resisting-robbery-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर ही शिक्षिका को मारी गई थी गोली, एसएसपी करेंगे खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर ही शिक्षिका को मारी गई थी गोली, एसएसपी करेंगे खुलासा
Sat, 03 Oct 2020 03:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Oct 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
मृत शिक्षिका की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में शाहपुर इलाके के सेंट जॉन्स चर्च गली में शिक्षिका डेविन और निवेदिता की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला है कि लूट की कोशिश के दौरान ही गोली मार दी गई थी। एसएसपी जोगिंदर कुमार शनिवार की शाम घटना का प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी चेन स्नेचिंग व लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने बताया है कि शिक्षिका को लूट के लिए रोते थे मगर वह इसका विरोध करने लगे और हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
खुद पकड़े ना जाए इस वजह से फायरिंग कर दिए और गोली लग गई, फिर बेटी भी उलझ गई। जिस वजह से गोली चलानी पड़ी। फिलहाल किस तरह से वारदात हुआ और किसने अंजाम दिया इसका खुलासा जल्द ही एसएसपी करेंगे।
विज्ञापन