फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   suspicious man dead body found in gorakhpur

सिर पर ईंट से प्रहार व धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली लाश

Wed, 22 Jan 2020 08:32 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, पाली/पीपीगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, पाली/पीपीगंज। Published by: विजय जैन Updated Wed, 22 Jan 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
suspicious man dead body found in gorakhpur
घटनास्थल पर पहुंची पलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहजनवां इलाके के गोविंदपुर लोनिया मार्ग पर सहेंद्र निषाद (28) की सिर को ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। चेहरे, गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। बुधवार की सुबह उधर से गुजर रही छात्राओं ने शोर मचाया तो प्रधान मौके पर पहुंच गए। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। देर शाम युवक की पहचान पीपीगंज इलाके के मंझरिया गांव के रद्युनाथपुर निवासी सहेंद्र निषाद के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सहेंद्र निषाद गोरखपुर शहर के एक गत्ता फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह वह घर से काम के लिए निकले थे फिर घर नहीं लौटे। घर वाले उनकी तलाश में थे। इसी बीच गोविंदपुर के पास युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। पुलिस को शव के पास से जेब कंघी, सुर्ती, बाइक के इंडिकेटर का शीशा और पांच रुपये के सिक्के मिले थे।
विज्ञापन


मृत युवक के शरीर पर नीले रंग की जैकेट, उसी रंग की जिंस, चेकदार शर्ट, भूरे रंग का मफलर मौजूद था। इसी आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। अन्य थानों से मदद मांगी गई तो पीपीगंज से पता चला कि एक युवक के लापता होने की सूचना है। घरवालों को इसकी जानकारी दी गई और फिर मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में शव की शिनाख्त सहेंद्र निषाद के रूप में कर दी। एसओ सहजनवां दिनेश मिश्रा ने बताया कि मृत मिले युवक की पहचान हो गई है। घरवालों ने शिनाख्त की है। जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले हुई थी शादी
सहेंद्र निषाद की शादी 2015 में रीना के साथ हुई थी। छह भाइयों में सहेंद्र तीसरे नंबर के थे। घर पर मौत की खबर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed