{"_id":"6217345bd55d1b28243600a9","slug":"stir-due-to-information-about-doctor-shot-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डॉक्टर को गोली मारने की सूचना से मचा हड़कंप, आनन-फानन पहुंची पुलिस तो झूठा निकला मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: डॉक्टर को गोली मारने की सूचना से मचा हड़कंप, आनन-फानन पहुंची पुलिस तो झूठा निकला मामला
Thu, 24 Feb 2022 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:01 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके की गांधी गली स्थित एक नर्सिंग होम के डॉक्टर को गोली मारने की सूचना से हड़कंप मच गया। बुधवार को दोपहर में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में मामला फर्जी निकला। पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि वह नर्सिंग होम का ही एक पूर्व कर्मचारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर बताया कि गांधी गली के नर्सिंग होम में डॉक्टर को गोली मार दी गई है। यह भी बताया कि गोली मारने वाला भाग गया। बीच शहर में डॉक्टर को गोली मारने की सूचना आते ही पुलिस दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
आनन-फानन पुलिस नर्सिंग होम पर पहुंची तो डॉक्टर मरीज को देखते मिले। वहां पर पूछने पर पता चला कि नर्सिंग होम में गोली क्या, कोई छोटी सी भी घटना नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
पता चला है कि नर्सिंग होम में काम कर चुके सतीश मिश्रा ने फोन किया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।