फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sp party given notice of former General Secretary of SP Manuranjan

सपा के पूर्व जिला महासचिव मनुरोजन को नोटिस, महिला नेत्री पर की थी अभद्र टिप्पणी

Mon, 08 Jun 2020 10:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jun 2020 10:16 AM IST
सार

  • पार्टी की ही एक वरिष्ठ महिला नेता पर मनुरोजन ने तीन दिन पहले की थी टिप्पणी
  • सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का संज्ञान लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया नोटिस, मांगा जवा

विज्ञापन
Sp party given notice of former General Secretary of SP Manuranjan
मनुरोजन यादव के खिलाफ वार्ड नंबर 21 बेतियाहाता के पार्षद व सपा नेता विश्वजीत त्रिपाठी ने भी खोल दिया मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति मनुरोजन यादव को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसपर संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। यह भी चेताया है कि इस तरह के अनुशासनहीन पार्टी विरोधी आचरण के लिए पार्टी क्यों न उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे।

विज्ञापन


तीन दिन पहले पर्यावरण दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर पौधरोपण किया था। इसकी फोटो फेसबुक पर अपलोड हुई। इसपर आगरा की एक महिला पदाधिकारी ने उसपर पोस्ट डाला था। इसपर मनुरोजन ने उनपर टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


कुछ और लोगों ने महिला पदाधिकारी के खिलाफ पोस्ट डाले थे तो कुछ महिला पदाधिकारी के पक्ष में। मामला तूल पकड़ने लगा तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को हस्तक्षेप कर नसीहत देनी पड़ी। इसके बाद मनुरोजन ने एक और पोस्ट कर यह कहते हुए माफी भी मांगी थी कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं थी। अब वह ऐसा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बड़हलगंज थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

पहले भी मनुरोजन, सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से विवादों में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ही महाराणा प्रताप पर भी एकपोस्ट डाला था जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ। क्षत्रिय सभा ने इसका जमकर विरोध किया था। बड़हलगंज थाने में इस मामले में केस भी दर्ज हुआ है।

यह लिखा है प्रदेश अध्यक्ष की नोटिस में
अनेक सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि आप प्राय: सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी करते हैं। अभी कई दिन पूर्व पार्टी की एक वरिष्ठ महिला नेता के संबंध में अनुचित एवं अभद्र टिप्पणी की है। आपका इस प्रकार का आचरण पार्टी विरोधी तथा पार्टी की छवि को धूमिल करने वाला है। आप तीन दिन के अंदर स्पष्ट करें कि आपके विरुद्ध इस प्रकार के अनुशासनहीन पार्टी विरोधी आचरण के लिए क्यों न अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

सपा पार्षद ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत
मनुरोजन यादव के खिलाफ वार्ड नंबर 21 बेतियाहाता के पार्षद व सपा नेता विश्वजीत त्रिपाठी ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने रविवार को जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी से मिलकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन दिया। इसमें मनुरोजन पर जाति विशेष के खिलाफ विरोध एवं साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

सपा पार्षद ने कहा कि पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता डॉ. रोली तिवारी मिश्रा पूर्व प्रवक्ता व सदस्य राज्य महिला आयोग के पदों पर रहने के अलावा आगरा दक्षिणी विधानसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। मनुरोजन यादव ने सिर्फ उनपर ही नहीं बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज पर यह अभद्र टिप्पणी की है। इससे पूरा ब्राह्मण समाज और पार्टी कार्यकर्ता आहत हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल पार्टी से निकाला जाए।

नहीं हो सका संपर्क
सपा के पूर्व महासचिव व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति मनुरोजन यादव का भी पक्ष जानने के लिए अमर उजाला ने कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की। मगर उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उनका जब भी पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed