फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son killed Mother for land in Maharajganj

इकलौते बेटे ने बेरहमी से मां को उतारा मौत के घाट, कहा- 'हिस्सा नहीं दे रही थी'

Sat, 05 Sep 2020 04:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Sep 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Son killed Mother for land in Maharajganj
इनसेट में आरोपी बेटा रामदरश। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी मां का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं बेटे ने मृत मां के शव को अकेले साइकिल पर लेकर श्मशान घाट पहुंच गया। जहां पर उसने आनन-फानन में रात के अंधेरे में ही शव का दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद उसने जिला मुख्यालय पहुंचकर सदर कोतवाली पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


यह मामला निचलौल थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव के दक्षिण टोला का है। ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश पटेल ने बताया कि गांव का रामदरश चौधरी (42) अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। रामदरश की तीन बहने हैं। करीब दस वर्ष पहले तीनों बहनों की शादियां भी हो चुकी है। वहीं आठ साल पहले रामदरश भी मां-बाप को अकेले घर पर छोड़कर अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मुंबई चला गया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद वह गांव आकर मां-बाप के नाम की जायदाद की खोजबीन करता रहा। करीब नौ माह पहले पिता चूल्हाही के मौत की सूचना पर आरोपी रामदरश अपना परिवार लेकर घर आया और दाह संस्कार के बाद पुनः मुंबई लौट गया। इसी बीच रामदरश को भनक लगी कि उसकी बुजुर्ग मां सलहनती अपने नाम की जायदाद का कुछ हिस्सा गांव के एक व्यक्ति को बेचने की बात कर रही हैं, तो वह पत्नी को लेकर बीते कुछ दिनों पहले घर चला आया। उसके बाद मां के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शराब पीने का आदी है रामदरश

इसी बीच शुक्रवार की रात को रामदरश ने अपनी बुजुर्ग मां सलहनती (70) की गला घोंटकर मार डाला। उसके बाद गांव से पश्चिम करीब पांच सौ मीटर दूर श्मशान घाट पर अकेले साइकिल से ले जाकर शव को जला दिया।

निचलौल क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम गई थी। आरोपी शव को जला दिया है। आरोपी बेटे पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया है। उसने जमीन के लिए मां की हत्या कर दी है, वह जमीन में हिस्सा मांग रहा था।

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी रामदरश चौधरी शराब पीने का आदी है। शुक्रवार की शाम को नशे में बुजुर्ग मां सलहनती से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी रामदरश अपनी मां से मारपीट करने लगा। इतना से जी नहीं भरा तो निर्दयी बेटे ने जन्म देने वाली मां को जमीन पर लेटाकर गला घोंटकर मार डाला।

आधा जायदाद बेच चुकी थी सलहनती
पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक सलहनती देवी करीब दो एकड़ जमीन में से करीब आधा हिस्सा बेच चुकी थी। जो बचा था उसको भी बार-बार बेचने के लिए बेटे को धमकी देती थी। जिससे रामदरश परेशान हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed