{"_id":"5fb3c6ab651ac57070440bfe","slug":"son-and-daughter-in-law-killed-mother-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे-बहू ने पीट-पीटकर मां की ले ली जान, पिता ने पुलिस बुलाकर दोनों को कराया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटे-बहू ने पीट-पीटकर मां की ले ली जान, पिता ने पुलिस बुलाकर दोनों को कराया गिरफ्तार
Tue, 17 Nov 2020 06:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:18 PM IST
सार
- बेटियों से मां कर रही थी बात, चुगुली करने के शक में दंपती ने की वारदात
- आरोपी बेटे और बहू पर पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटियों से बात कर रही महिला को चुगुली की चर्चा के शक में बेटे-बहू ने फावड़े से प्रहार कर मार डाला।
मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। घटना धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव का है।
चपरा पूर्वी गांव निवासी अच्छेलाल निषाद का आरोप है कि उसकी 55 वर्षीय पत्नी रामदासी सोमवार की शाम बेटी मनीता व सरोज से बात कर रही थी। उसी समय बहू संगीता वहां पहुंच गई और अपनी चर्चा होने की शक में रामदासी और उनकी बेटियों को अपशब्द कहने लगी।
विज्ञापन
जिसका विरोध सास रामदासी ने की तो वह अपने पति सचिन को भी बुला लाई। पति-पत्नी मिलकर रामदासी की जमकर पिटाई कर दिए। अच्छेलाल का आरोप है कि लाठी और फावड़ा से प्रहार करने के कारण रामदासी को काफी चोटें आई।
पिटाई से घायल पत्नी की मंगलवार सुबह हालत बिगड़ने लगी तो उसे सीएचसी मलौली पहुंचाया गया, जहां घायल रामदासी को देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ आरके गौतम ने बताया कि इस मामले में सचिन और उसकी पत्नी संगीता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।