फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   smugglers fire and acid attack on police in gorakhpur

पशु तस्करों ने पुलिस पर गोलियां चलाई, तेजाब फेंका और पत्थर चलाए

Wed, 22 Jan 2020 10:16 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 22 Jan 2020 10:16 PM IST
सार

  • पिपराइच में खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने चार को दबोचा, चार अंधेरे में हो गए फरार
  • तस्करों के पास से तेजाब, तमंचा, चाकू, कुल्हाड़ी, रकम और गाड़ियां बरामद

विज्ञापन
smugglers fire and acid attack on police in gorakhpur
पिपराइच में खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने चार को दबोचा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपराइच पुलिस की मंगलवार रात पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही तस्कर गोलियां चलाने और तेजाब व पत्थर फेंकने लगे। खुद को बचाते हुए पुलिस ने चार तस्करों को पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का लाभ उठाकर चार अन्य तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों के पास से चाकू, तमंचा, तेजाब, कुल्हाड़ी, रस्सा, नशे की गोलियां, 68 हजार रुपये, मिर्च पाउडर, पत्थर सहित अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पिपराइच इंस्पेक्टर सुधीर सिंह दरोगा विवेक रंजन, आशीष कुमार सिंह, सिपाही क्यूम अली आदि के साथ मंगलवार की रात गश्त पर थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पशु और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह हथियारों के साथ गोरखपुर-पिपराइच मार्ग से आ रहा है। पुलिस टीम ने विकास भारती तिराहे पर घेराबंदी की। तस्करों को आता देख पुलिस ने उन्हें रोका तो वे गोलियां चलाते और तेजाब फेंकते, पत्थर चलाते भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर चार तस्कराें को दबोच लिया। उनकी पहचान गुलरिहा के खुटहन निवासी कमलेश कुमार निषाद, भटहट निवासी मोहम्मद अजमल, मोहम्मद अफजल और सुंदरपुर निवासी अख्तर के रूप में हुई। अंधेरे का लाभ उठाकर गुलरिहा के हरिसेवक पुर नंबर दो निवासी अनूप यादव, कुशीनगर के जंगल बलवीरपुर निवासी सफीउल्लाह उर्फ बिकाऊ, शालू खान उर्फ  सहजेब और हनुमानगंज निवासी खुर्शीद शाह फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने तस्करों के पास से मिले बोलेरो, पिकअप और बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि इनका एक गिरोह है, जो सुनसान स्थानों से पशुओं को उठाकर उनकी तस्करी करता था। साथ ही वे मादक पदार्थों की भी तस्करी करते थे। इन पर पहले से भी पिपराइच थाने में तस्करी और फायर करने, लूट के आरोप में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed