फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accident near gulriha, wife and mother in law died, four serious injured

महाराजगंज जा रहा परिवार हादसे का शिकार, सास-बहू की मौत, 4 गंभीर

Mon, 27 Jan 2020 10:23 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गुलरिहा (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
road accident near gulriha, wife and mother in law died, four serious injured
road accident - फोटो : amarujala
गुलरिहा के डुमरी नंबर एक में सोमवार की सुबह ऑटो और डीसीएम में आमने-सामने की टक्कर में बहू माधुरी देवी (45) और सास सोना देवी (65) की मौत हो गई। घटना में 11 लोग को चोट आई थी, जिन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था। चार की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती किया है, अन्य का मलहम-पट्टी कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


उधर, मौत की खबर घर में पहुंचते ही चीख पुकार मच गया था। हादसे की सूचना पर पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का आर्थिक सहयोग कर लखनऊ के लिए रेफर कराया।
विज्ञापन


हादसे में सिक्टौर, मानीराम सुनील जायसवाल (32), सार्थक मिश्रा (11) पुत्र प्रभुनाथ, शिवांगी (20) पुत्री अनिल मिश्रा व प्रीति (32) पत्नी प्रेमनाथ को गंभीर लगने की वजह से मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जिसमें से दो गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। इसके अलावा अनिल, वेदप्रकाश, कुशीनगर बरवां निवासी शालू पांडेय, औराही निवासी अतिवर्थ समेत सात लोग को चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्टौर निवासी केसरी नंदन पांडेय के रिश्तेदार महराजगंज के श्यामदेउरवा निवासी मोनू पांडेय के घर मुंडन का कार्यक्रम था। अचारी की पत्नी सोना देवी, बहू माधुरी, बेटों व रिश्तेदारों के साथ ऑटो से मुंडन में शामिल होने जा रहे थे। ऑटो अभी डुमरी नंबर एक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर होते ही ऑटो पलट गया। चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को ऑटो से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।


मेडिकल ले जाते समय ही माधुरी की मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद ही माधुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सास सोना देवी की मौत इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर हुई है। उधर, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम को कब्जे में लिया है। डीसीएम राजापुर गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed