{"_id":"614dc58b8ebc3efdaa70d0bc","slug":"reward-announced-on-33-miscreants-of-10-police-stations-of-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन हंट: गोरखपुर पुलिस ने 10 थानों के 33 बदमाशों पर 25- 25 हजार रुपये का इनाम किया घोषित, अब चलेगा खास अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑपरेशन हंट: गोरखपुर पुलिस ने 10 थानों के 33 बदमाशों पर 25- 25 हजार रुपये का इनाम किया घोषित, अब चलेगा खास अभियान
Fri, 24 Sep 2021 06:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Sep 2021 06:03 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि विभिन्न संगीन अपराधों में वांछित चल रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन हंट अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत गैंगस्टर और अन्य संगीन अपराधों के 33 बदमाशों पर इनाम घोषित कर इनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर के एसएसपी विपिन ताडा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर पुलिस की ओर से लगातार ऑपरेशन हंट चलाकर अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। ऐसे में पुलिस अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। गोरखपुर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने एक साथ जिले के 33 बदमाशों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही सभी थानेदारों को अभियान चलाकर इन बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि विभिन्न संगीन अपराधों में वांछित चल रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन हंट अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत गैंगस्टर और अन्य संगीन अपराधों के 33 बदमाशों पर इनाम घोषित कर इनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। ऐसे ही अन्य थानों के वांछित बदमाशों को चिन्हित कर उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। जल्द ही अन्य बदमाशों पर भी इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां देखें इनामी बदमाशों के नाम
- तिवारीपुर, राजकुमार सिंह, थाना मधबुन मऊ
- कैंट, अजय सिंह, महुआवारी जीरादेई, सिवान बिहार
- कैंट, प्रमोद उर्फ डिलू, सजयाव मखु, सिवान बिहार
- कैंट, सोनू कुमार शाह, मुफलिसपुर, सिवान
- कैंट, तौसीर आलम, सेमरा हरदो कुबेरस्थान कुशीनगर
- कैंट, शेर मोहम्मद, रसलूपुर, हाटा कुशीनगर
- कैंट, इजमामलु खान, धौताल, तरकुलवा देवरिया
- कैंट,अजहरूदृीन, पतया, कसया कुशीनगर
- खोराबार, महेंद्र सिंह, आजाद नगर वार्ड नंबर 1, कोतवाली फरीदाबाद, हरियाणा
- खोराबार, विकास शर्मा, डबुआ कॉलोनी, सारन फरीदाबाद हरियाणा
- शाहपुर, पंकज निषाद, अहिरौली, आजमगढ़
- शाहपुर, रामअवतार, अलौवा, कप्तानगंज, कुशीनगर
- कैंपियरगंज, शहजाद, पठानपट्टी, थावे, बिहार
- सहजनवां, दीपक गुप्ता, कोईंदी, तरया सुजान, कुशीनगर
- सहजनवां, पारस गुप्ता, सलेमगढ़ बसडीला, तरया सुजान, कुशीनगर
- चिलुआताल, सूरज चौहान, हरैया धनघटा, संतकबीरनगर
- चिलुआताल, इरफान, मुउेरा, चिलुआताल
- गीडा, हाजी मजीद, मस्जिद कंधारा, शामली
- गीडा, सतीश बाबू, सेहरा फूफूद औरैया
- गीडा, मुनव्वर, छड़ियान, कैराना शामली
- गीडा, सलमान, बड़ीमाता, शामली
- गीडा, मोहम्मद रियाज, वरवाना बागपत
- बांसगांव, जितेंद्र यादव, छपरा खुर्द एकवना, देवरिया
- बांसगांव, महावीर, चोदरी घाघरा, झारखंड
- बांसगांव, जज सिंह, डहरीया, पटियाला पंजाब
- बेलघाट, तौफिक अहमद, रानीपुर, गंभीरपुर, आजमगढ़
- बेलघाट, राहुल यादव, हेमचौरा, उरुवां, गोरखपुर
- बेलघाट, लालजी केवट, नरगड़ाजंगा, बेलघाट
- उरुवा, सरफराज, अंडाखोर, बिलयारीगंज, आजमगढ़
- उरुवा, नवील, टिकरियागंज अंडाखोर, बिलयारीगंज, आजमगढ़
- उरुवा, विरेंद्र यादव, बिजुलियाडीह, अयोध्या
- उरुवा, अजय सोनकर, विसरा, गोला गोरखपुर
- उरुवा, इजहार, रामगढ़, गोला गोरखपुर।