{"_id":"5e512fce8ebc3ef38f60e6e2","slug":"policeman-unable-to-solve-death-of-medicine-dealer-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी की मौत गुत्थी नहीं सुलझा पा रही पुलिस, दो और दोस्तों से होगी पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा कारोबारी की मौत गुत्थी नहीं सुलझा पा रही पुलिस, दो और दोस्तों से होगी पूछताछ
Sun, 23 Feb 2020 01:25 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
मृतक सईद अहमद। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा कारोबारी सईद की मौत मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने अनस के दो और दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। अब पुलिस को हैंड वॉश के फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सईद ने आत्महत्या की या उसे गोली मारी गई।
विज्ञापन
पुलिस शुरुआती जांच में सईद की मौत को आत्महत्या मान रही थी। फिर डीआईजी और एसपी सिटी के हस्तक्षेप के बाद मामले में हत्या के एंगल पर जांच शुरू हुई। अब मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगने शुरू हो गए हैं। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने सईद के घरवालों से खुद अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद ही मामले की जांच में तेजी आई।
विज्ञापन
यह हुआ था
कोतवाली क्षेत्र के नखास के रहने वाले सईद अहमद (54) का शव उनके बाथरूम में मिला। शरीर में तीन गोलियां लगी थीं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को सईद के इकलौते बेटे अनस ने बताया कि मां की मौत के बाद से अब्बू डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन
उनका इलाज चल रहा था। 13 फरवरी की रात में 12 बजे के बाद तीन गोलियां चलने की आवाज आई। अब्बू के कमरे की तरफ गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे तक जाने के लिए किचन की खिड़की का इस्तेमाल किया गया। कमरे से अटैच बाथरूम में पिता का शव पड़ा मिला। दाहिने हाथ में पिस्टल थी।
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। हैंड वॉश की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।