फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police put photo on social media for identification of woman dead body in Gorakhpur

महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर पुलिस ने डाली फोटो, बॉक्स में बंद मिला था शव

Fri, 02 Oct 2020 09:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Oct 2020 09:02 PM IST
सार

- टैटू बनाने वालों से भी पूछताछ कर रही पुलिस, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही
- पीपीगंज के मानीराम के कुदरहा बंधे पर हत्या कर महिला के शव को बॉक्स में रखकर फेंकने का मामला

विज्ञापन
Police put photo on social media for identification of woman dead body in Gorakhpur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में गुरुवार को एक बॉक्स में महिला का शव मिला था। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने मृत महिला की फोटो के साथ पहनावा, हुलिया आदि की डिटेल भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की और नंबर जारी कर सूचना देने का आग्रह किया है। पुलिस ने यह भी लिखा है कि महिला के हाथ पर टैटू भी बना है।

विज्ञापन


उधर, दूसरी ओर पुलिस ने शुक्रवार को पीपीगंज, जंगल कौड़िया और चिलुआताल इलाके में टीन का बॉक्स बनाने वाले दुकानदारों से पूछताछ की। उन्हें बॉक्स व  महिला के शव की तस्वीर दिखाकर उसके बारे में जानकारी मांगी गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


आसपास के जिलों की पुलिस को भी बॉक्स में महिला का शव मिलने की सूचना दी गई है। महिला की फोटो को दूसरे जिलों के थानों में वाट्सएप से भेजकर परिजनों का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। हाल के दिनों में लापता हुई महिलाओं के बारे में गोरखपुर जोन के सभी थानेदारों से सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के बाएं हाथ में गोदना से बनाए गए डिजाइन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कहां के कारीगर इस तरह की डिजाइन बनाते हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। कुछ टैटू बनाने वालों से भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा जहां लाश फेंका गया था वहां जाने वाले संभावित रास्तों के सार्वजनिक स्थानों, प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। साथ ही शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

 

शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने व उसकी पहचान के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है। पहचान होते ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

यह है मामला
एक अक्तूबर की सुबह को पीपीगंज के गायघाट में मानीराम-कुदरिहा बांध किनारे फेंके गए बक्सा में 35 वर्षीय महिला का शव मिला। बक्सा में रखे झोले में मंगलसूत्र, कपड़े और सामान बांधने वाला रबर मिला। महिला के गले, चेहरे व सीने पर चोट के निशान थे। पुलिस गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि महिला के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो उन्हें एसओ पीपीगंज के सीयूजी नंबर 9454403520 और एसओ चिलुआताल के नंबर 9454403508 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed