फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police disclose case of women dead body found in Box at Gorakhpur

पति ने ही हत्या के बाद बॉक्स में रखकर फेंका था महिला का शव, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Sat, 03 Oct 2020 09:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Oct 2020 09:09 PM IST
सार

आरोपी व उसके सहयोगी को पुलिस ने लिया हिरासत में
एक साल पहले देवरिया की युवती से किया था प्रेम विवाह

 

विज्ञापन
Police disclose case of women dead body found in Box at Gorakhpur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में पुलिस ने एक हैरान करने वाला खुलाया किया है। दरअसल, पुलिस को गोरखपुर के मानीराम कुदरिया बंधे के किनारे झाड़ी में दो दिन पहले एक महिला का शव बॉक्स के अंदर मिला। पुलिस उसकी शिनाख्त करने के लिए सोशल मीडिया पर महिला की फोटो भी पोस्ट की थी।

विज्ञापन


शनिवार को उसकी पहचान शाहपुर निवासी रागिनी श्रीवास्तव के रुप में हुई। विवाद होने पर उनके दुकानदार पति विनय वर्मा ने ही गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने एक दोस्त की मदद से शव को बॉक्स में रखकर बंधे पर फेंक दिया।
विज्ञापन


महिला की शिनाख्त के लिए अखबारों में फोटो प्रकाशित होने के बाद उसे पकड़े जाने का डर सताने लगा। किसी को उसपर शक न हो इसके लिए शनिवार को वह शाहपुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। शक होने पर उसे थानेदार ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। साक्ष्य मिटाने सहयोग के आरोप में पुलिस ने विनय के दोस्त साहिल पाल को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की हत्या का आरोपी विनय वर्मा मूल रूप से महराजगंज जिले के नौतनवां का रहने वाला है। पिछले 10 साल से वह शाहपुर के गंगानगर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। थाने के पास मोड़ पर उसकी मोबाइल फोन की दुकान है। देवरिया, बनकटा के पकड़ी नरही की रहने वाली रागिनी श्रीवास्तव से एक साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था।

 

बड़ी बहन के घर आते-जाते हुई थी पहचान

विनय ने पूछताछ में बताया कि शादी के छह माह बाद से ही रागिनी से उसका झगड़ा होने लगा था। एक अक्तूबर की भोर में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद उसने प्रेस के तार से गला कसकर रागिनी की हत्या कर दी। उसके बाद शव के साथ ही रागिनी के गहने और कपड़ों को बॉक्स में रख दिया।

इसके बाद घटना की जानकारी चिलुआताल थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर में रहने वाले अपने दोस्त साहिल पाल को फोन से दी और उसे बॉक्स लेकर घर बुला लिया। दोनों शव को बॉक्स में रखकर बाइक से मानीराम-कुदरहिया बंधे पर फेंक आए।

रागिनी की बड़ी बहन की ससुराल भी शाहपुर के शक्तिनगर में है। वहां वह अक्सर आती थी। शाहपुर में ही विनय दुकान भी चलाता था। जिससे दोनों की इस दौरान मुलाकात शुरू हो गई। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और गंगानगर इलाके में रहने लगे। बड़ी बहन के पति की मौत के बाद विनय अक्सर उनके घर जाता था। इस लेकर विनय और रागिनी में झगड़ा होता था।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि महिला की पहचान हो गई है। वह शाहपुर इलाके की रहने वाली थी। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed