फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police detained friend in case of killing of two cousins in Jhangha Gorakhpur

शराब की दावत में गोलियों से भूने गए थे दो चचेरे भाई, फरार दोस्त को पुलिस ने उठाया, अब ऐसे होगा खुलासा

Tue, 26 May 2020 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुसम्ही (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कुसम्ही (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 May 2020 09:57 AM IST
सार

  • नाराज परिजनों ने गांव के बाहर शव रखकर लगाया जाम, गिरफ्तारी की मांग
  • करीब 45 मिनट तक रामनगर करजहां के पास सड़क पर बैठे रहे लोग
  • झंगहा इलाके में गोली मारकर की गई थी चचेरे भाइयों की हत्या

विज्ञापन
Police detained friend in case of killing of two cousins in Jhangha Gorakhpur
Crime news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के झंगहा इलाके में गोर्रा नदी के किनारे चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या के बाद फरार दोस्त मुकेश को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के पर्दाफाश की कोशिश में जुटी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पीड़ित है, या साजिश में शामिल है या फिर उसने ही हत्या की।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। उधर दोनों मृतकों का शव आने के बाद सोमवार शाम को गांव के बाहर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। वे आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा रही थी। इसी बीच सांसद प्रवीण निषाद के भाई भी पहुंच गए। सांसद के भाई और पुलिस के समझाने पर करीब 45 मिनट बाद शाम सात बजे जाम खत्म हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामनगर करजहां निवासी कृष्णा और दिवाकर को गांव का ही मुकेश रविवार को बुलाकर ले गया था। झंगहा इलाके में शराब की दावत के दौरान ही दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और मुकेश मौके से फरार हो गया।

सोमवार को पुलिस ने मुकेश को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू करा दी क्योंकि वह घटना का चश्मदीद है। उधर सोमवार को गांव के आक्रोशित लोगों ने भाइयों का शव गांव पहुंचते ही जाम लगाकर आरोपितों के गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग शुरू कर दी।

पुलिस की अब तक की जांच में मोतीरामअड्डा के पास हुए विवाद में ही हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मुकेश व अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।

दोनों को मारी गई छह-छह गोलियां

रामनगर करजहां निवासी चेचेरे भाइयों कृष्णा और दिवाकर को हमलावरों ने छह-छह गोलियां मारीं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा को सीने में दो गोली मारी गई थी। एक गोली पार हो गई थी वहीं दूसरी फंसी हुई थी। इसके अलावा उसके हाथ में भी दो गोली मिली है। बाकी गोलियां पार हो गईं थीं। इसी तरह दिवाकर के सिर में तीन गोली मारी गई थी। दो गोलियां पार हो गईं थीं, एक गोली फंसी मिली। तीन गोलियां दिवाकर के हाथ में लगीं थीं।
 
सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा ने बताया कि चचेरे भाइयों की हत्या के आरोपित मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed