फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested accused Shubham Singh Barhaj in Mohammadpur case gorakhpur

मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी, गोरखपुर की सड़कों पर फिल्मी अंदाज में बरसाई थी गोलियां

Tue, 29 Sep 2020 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Sep 2020 10:21 AM IST
सार

  • कैंट पुलिस ने दबोचा, पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
  • फरारी के दौरान शरण देने वाले दो लोगों के नाम भी आए सामने, पुलिस छानबीन में जुटी

 

विज्ञापन
Police arrested accused Shubham Singh Barhaj in Mohammadpur case gorakhpur
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शुभम सिंह बरहज गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मोहद्दीपुर में प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र यादव को गोली मारने के आरोपी 25 हजार के इनामी शुभम सिंह बरहज को कैंट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार रात दस बजे के करीब रामनगर करजहां के पास घेराबंदी के दौरान शुभम ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। खुद को बचाते हुए पुलिस ने शुभम को पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, खोखा और घटना में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया है।

विज्ञापन


आरोपी शुभम सिंह देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के जयनगर गांव का रहने वाला है। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि शुभम सिंह के आने की सूचना पर पुलिस टीम इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पहुंच गई। चेकिंग शुरू की तो एक बाइक पर आता युवक दिखा जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो रामनगर करजहां के पास उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पकड़ा गया युवक 21 सितंबर को मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास प्रापर्टी डीलर जितेंद्र यादव को गोली मारने का आरोपी था। खबर है कि पूछताछ में पुलिस को दो शरणदाताओं के भी नाम पता चल गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीकांड में 11 लोगों को भेजा जा चुका है जेल

पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम सिंह सिंघाड़ा समेत ग्यारह लोगों को अब तक जेल भेज चुकी है। इससे पहले पुलिस ने सुमित चंदेल, शुभम राव, अविनाश सिंह, प्रज्ज्वल सिंह, विक्रांत पासवान, प्रिंस शाही, आदर्श शुक्ला, विनय सिंह जानू और पाशा रेस्टोरेंट के मैनेजर जाकिब को जेल भेजा है।
 
पुलिस पर फायरिंग व आर्म्स एक्ट का केस होगा दर्ज
शुभम सिंह बरहज पर चार मुकदमे हो जाएंगे। हत्या की कोशिश के दो मुकदमे मोहद्दीपुर कांड में पहले से दर्ज हैं। अब पुलिस टीम पर फायरिंग में हत्या की कोशिश का केस पुलिस दर्ज कराएगी। इसके अलावा उसके पास से तमंचा मिला है, जिसमें आर्म्स एक्ट का केस दर्ज होगा। गोलीकांड से पहले उसके ऊपर एक भी केस नहीं दर्ज था।
 
साथियों का नाम उगला, तलाश में टीमें रवाना
पुलिस की गिरफ्त में आए शुभम सिंह बरहज ने अपने चार-पांच अन्य साथियों का नाम बताया है, जो घटना में शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के आधार पर कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed