फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police and SWAT team arrested accused in basti

स्वाट टीम के हत्थे चढ़ा पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने का अपराधी

Wed, 22 Jan 2020 04:58 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती। Published by: विजय जैन Updated Wed, 22 Jan 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Police and SWAT team arrested accused in basti
पुलिस व स्वाट टीम ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
शहर के रौता चौराहा स्थित पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। 14 जनवरी की रात रौताचौकी पर तोड़फोड़ के मामले में चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

 बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की कुछ अपराधी मनौरी ओवर ब्रिज के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

जिसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और उक्त स्थान पर पहुंच गई। इतने में एक व्यक्ति दिखा, पुलिस को देखते ही उसने भागने की नियत से तुरंत फायर झोंक दिया। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे आज सुबह 3.50 पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित पांडेय निवासी नरायानपुर थाना नगर बताया।
विज्ञापन


कबूला कि 14 जनवरी की रात उसने अपने मित्र अतुल पांडेय, राहुल पांडेय, सौरभ सिंह, विमल सिंह, श्याम नरायन उर्फ धीरू उपाध्याय के साथ मिलकर नशे की हालत में अपने रिश्तेदार सुधा पांडेय के उकसाने व बहकावे में रौता चौकी पर तोड़ फोड़ किया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा कारतूस व तीन सौ रुपया नकद बरामद हुआ है। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के उपर विभिन्न धाराओं में 39 मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed