फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one night Five robberies police have no clue in Gorakhpur

यूपी: गोरखपुर में एक ही रात लूट-चोरी की पांच वारदात, पुलिस प्रशासन के सभी दावे फेल

Tue, 16 Feb 2021 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Feb 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
one night Five robberies police have no clue in Gorakhpur
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में रविवार की रात लूट-चोरी की ताबड़तोड़ पांच घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई है। हद तो यह है कि खोराबार में पुलिस पिकेट के पास ही लूट की घटना हो गई। पुलिसकर्मी बेखबर रहे क्योंकि वे डयूटी पर मौजूद ही नहीं थे।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के कुसम्ही में जिस दुकान में लूट हुई, उसके चार दुकान बाद ही बैंक पर पुलिस पिकेट की ड्यूटी लगती है। बताया जा रहा है कि रविवार रात वहां पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। जिस वजह से लुटेरे वारदात कर आसानी से फरार हो गए। उधर, खजनी इलाके के एक मकान, गुलरिहा, पीपीगंज और झंगहा इलाके में दुकानों में भी चोरी की खबर है।
विज्ञापन


ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के गहने की चोरी
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर एक में रविवार रात सोने-चांदी और कपड़े की दुकान से नकदी समेत लाखों के गहने की चोरी हो गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। एसपी नार्थ ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जंगल डुमरी नंबर एक के चंबल घाटी चौराहे पर कमरहा बुजुर्ग निवासी राजेश गुप्ता की सोने-चांदी के गहनों की दुकान है। रविवार रात दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए गए। सुबह दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। वहीं स्थानीय निवासी शिवचंद्र वर्मा की बुद्ध बाजार में स्थित सोने-चांदी की दुकान में आलमारी का ताला तोड़कर चोर गहने उठा ले गए। इसी दुकान के पीछे वाले कमरे में स्थानीय निवासी देवीलाल के कपड़े की दुकान में भी चोरी की खबर है।

 

मकान में सेंध काटकर चोरी

खजनी थाना क्षेत्र के विनायका गांव निवासी रामप्रसाद यादव के पुराने मकान में सेंध काटकर चोरों ने ढाई लाख के गहने और 60 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दीवार में सेंध काट कर घर में घुसने के बाद दरवाजा बंद कर लिया। घर में रखे जेवर और नकद रकम चुराने के दौरान चोर कीमती सामान से भरे बक्से भी ले गए। सुबह खजनी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार राय ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

झंगहा में दुकान से नकदी व सामान चोरी
झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुरा में रविवार रात में किराना की दुकान का ताला काटकर चोरी की गई है। यहां से चोर दस हजार रुपये नकदी व सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद दुकान मालिक राजेश मद्धेशिया ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस बूथ के पास दुकान में हजारों की चोरी
जंगल कौड़िया में पुलिस बूथ से महज 100 मीटर दूर मौर्या बिल्डिंग मटेरियल में रविवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और एक टीवी की चोरी की ली। दुकान मालिक के छोटे भाई अनूप मौर्या ने बताया कि सुबह जब कौड़िया पुलिस चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह को तहरीर दी गई तो उन्होंने लेने से ही मना कर दिया। अनूप का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें धमकी भी दी। इस संबंध में चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह का कहना है कि आरोप गलत है। कोई तहरीर नहीं दी गई। इसलिए मुकदमा दर्ज करने और मामले का जांच नहीं हो पा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed