फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two men arrested for Five minor children being trafficked to Hariyana rescued in Gorakhpur

यूपी: पांच मासूम बच्चों को बाल मजदूरी के लिए किया जा रहा था तस्कर, दो गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2020 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Oct 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Two men arrested for Five minor children being trafficked to Hariyana rescued in Gorakhpur
एएचटीयू की टीम की मदद से बच्चों को बचाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) गोरखपुर की टीम ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कराकर दो मानव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सभी बच्चों को गोरखपुर से हिसार मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चों को चाइल्डलाइन भेज दिया। वहीं आरोपितों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में तस्करों की पहचान महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र के रामनगर निवासी विनोद कुमार और उसी क्षेत्र के कजरी गांव निवासी विनोद के रूप में हुई।
विज्ञापन


कैंट थाने में दोनों के खिलाफ मानव तस्करी व 79 किशोर न्याय अधिनियम एवं 3 सीएलपीआर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एएचटीयू के दरोगा दिनेश कुमार ने बताया कि दो तस्करों के बच्चों के साथ प्लेटफार्म नंबर दो पर होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। बच्चों को मजदूरी के लिए हरियाणा के हिसार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed