{"_id":"5fb90cb28ebc3ea9656388a3","slug":"newly-married-women-body-found-in-suspicious-condition-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संदिग्ध हाल में मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: संदिग्ध हाल में मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका
Sat, 21 Nov 2020 06:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराली पक्ष ने हत्या करने के बाद किसी को सूचना दिए बगैर शव को जला दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के सनफेरवा बुजुर्ग गांव निवासी सुशील उर्फ पुलाऊ का विवाह क्रांति निवासी ग्राम दलपतपुर, बलदेवनगर थाना ललिया, जनपद बलरामपुर से हुआ था। तहरीर के अनुसार विवाह के बाद से ही दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
गांववालों के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब चार बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े से नाराज क्रांति मायके जाने के लिए घर से निकल गई। वह तिवारीपुर चौराहे पर पहुंच कर वाहन का इंतजार कर रही थी तभी सुशील मौके पर पहुंच गया और उसे पीटते हुए घर ले आया। रात सात बजे कमरे में क्रांति का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन
भाई जयचंद का आरोप है कि सुशील और ससुरालियों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय बहन का शव कहीं ले जाकर जला डाला।
इस बाबत एसएचओ गोल्हौरा शमशेर बहादुर ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति सुशील और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। क्रांति का शव तलाशा जाएगा, यदि अंतिम संस्कार किया गया है तो उसके भी सुबूत जुटाए जाएंगे।