{"_id":"61ea435abf4c3b02d016d4fc","slug":"newborn-nephew-dies-due-to-maternal-uncle-action-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मामा की हरकत से नवजात भांजे की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: मामा की हरकत से नवजात भांजे की मौत, केस दर्ज
Fri, 21 Jan 2022 10:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:53 AM IST
सार
नशे में आए मामा ने अलाव को पैर से मारा, हड़बड़ाहट में हाथ से छूट गया था बच्चा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गीडा इलाके के भड़सार गांव में बृहस्पतिवार सुबह मामा की हरकत से नवजात भांजे की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर मामा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर, कुशीनगर निवासी संध्या पत्नी सुरेंद्र का मायका गीडा थाने के भड़सार टोला गोपालपुर में है। तीन माह पूर्व संध्या, अपने मायके आई थी। मायके में ही 20 दिन पूर्व उसने पुत्र को जन्म दिया था। मामा राजू पासवान पुत्र रामधनी, बुधवार रात अपनी पत्नी से झगड़ रहा था। जिसका संध्या ने विरोध किया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह, संध्या अपने बच्चे को गोद में लेकर अलाव ताप रही थी। उसी दौरान नशे की हालत में मामा आया और अलाव में पैर से ठोकर मारने लगा। जलती लकड़ियां बिखरने लगीं तो बचने के लिए हड़बड़ाई संध्या भागने की कोशिश की। इस दौरान बच्चा हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोस के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय कुमार सरोज ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।