{"_id":"5ea7c02b8ebc3e907234a57b","slug":"newborn-body-found-in-campierganj-chc-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपियरगंज सीएचसी परिसर में मिला नवजात का शव, पुलिस को है इस बात की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैंपियरगंज सीएचसी परिसर में मिला नवजात का शव, पुलिस को है इस बात की आशंका
Tue, 28 Apr 2020 11:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कैंपियरगंज इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित पानी की टंकी के पास कपड़े में लपेटकर फेंका गया नवजात का शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि मृत बच्चा पैदा होने के बाद शव फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही महिला अस्पताल भी संचालित होता है। यही पर स्थित पानी की टंकी के पास सोमवार की दोपहर लोगों ने नवजात का शव देखा। आशंका है कि रात में ही बच्चे का जन्म हुआ होगा। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में नवजात का शव फेंके जाने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
कैंपियरगंज एसओ निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आशंका है कि मृत बच्चा पैदा होने पर उसे फेंका गया होगा।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भगवान दास ने कहा कि नवजात के शव को कुत्ते खींच रहे थे। इसकी जानकारी सफाई कर्मचारी ने दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।