{"_id":"5f95128eefe28a47c24938fe","slug":"nephew-attacked-his-uncle-with-murder-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर दो भाईयों में हुआ विवाद, भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली बात को लेकर दो भाईयों में हुआ विवाद, भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला
Sun, 25 Oct 2020 11:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा चौराहे पर स्थित चावला बेकर्स व सिद्धि विनायक मिष्ठान भंडार के मालिकों के बीच लेन देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद इस कदर बढ़ गया कि सिद्धि विनायक के मालिक पर उनके भतीजे ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट आई है। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रतिष्ठान के मालिक सगे भाई हैं। चावला बेकर्स के मालिक विजय चावला व सिद्धि विनायक के इंद्र चावला हैं। इंद्र चावला ने विजय चावला से कुछ दिनों पहले पुराने लेन देन का हिसाब करने को कहा था, जो आज के दिन ही होना था।
विज्ञापन
शनिवार की देर रात को इंद्र चावला विजय चावला की दुकान पर गए। इस दौरान विजय चावला के दो बेटे हितेश व करन उनके साथ थे। बात-बात में ही दोनों में कहासुनी शुरू हो गई जिसके बाद इंद्र चावला अपने दुकान पर चले आए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद विजय के लड़के ने इंद्र के लड़के संदीप को फोन करके दुकान के बाहर बुलाया। जहां पर विजय व उनके दोनों पुत्र मौजूद थे, यहां आपस में कहासुनी होने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
हाथापाई देखकर इंद्र चावला वहां आए तो उन्हें विजय के बेटे ने पटक दिया जिससे इंद्र वहीं अचेत अवस्था में गिर गए और नाक से खून आने लगा। आनन-फानन इंद्र चावला को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर के माध्यम से इंद्र चावला के पुत्र संदीप ने दे दिया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि घायल के पुत्र द्वारा तहरीर दिया गया है। दोषियों के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज व गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।