फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murderer who was absconding in Bihar was arrested in Gorakhpur

भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान पुलिस ने 'विलेन' को किया गिरफ्तार, बिहार में हत्याकर हुआ था फरार

Thu, 20 Feb 2020 07:37 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Feb 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
murderer who was absconding in Bihar was arrested in Gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

दो वर्ष पहले बिहार में हत्या कर फरार हुआ आरोपित गोरखपुर में चल रहे एक भोजपुरी फिल्म में विलेन का काम कर रहा था। सूचना के बाद कैंट पुलिस ने आरोपित सनोज पांडेय को बुधवार की शाम इंजीनियरिंग कॉलेज इलाके से पकड़ लिया। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि बिहार के सीवान, दरौली इलाके के नेपूर निवासी सनोज पांडेय ने वर्ष 2018 में गांव के ही पट्टीदार मुरली मनोहर पांडेय की हत्या कर दी गई थी। जिसमें सनोज और उसके पिता सरल पांडेय के खिलाफ वहां की पुलिस ने बलवा, मारपीट व हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सनोज तभी से फरार था। उसके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। फरार सनोज गोरखपुर के बिछिया में किराए का कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कैंट इंस्पेक्टर रवि राय और एसएसआई नवीन सिंह हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखाबिर से सूचना मिली की हत्या का फरार आरोपित फिल्म की शूटिंग कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक राइफल और चार कारतूस बरामद किया है। जिसका लाइसेंस गोरखपुर के गोला निवासी रिश्तेदार अश्वनी दूबे के नाम से है।


पुलिस ने सनोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया। वहीं अश्वनी के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। अश्वनी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि अश्वनी के राइफल के लाइसेंस निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed