{"_id":"5f98f6e59e5ae57ed20e01d3","slug":"miscreants-shot-son-of-businessman-during-talking-on-mobile-outside-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर मोबाइल पर हुई गाली गलौच फिर सिर में मारी गोली, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर के बाहर मोबाइल पर हुई गाली गलौच फिर सिर में मारी गोली, आरोपी फरार
Wed, 28 Oct 2020 10:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:13 AM IST
सार
- पीपीगंज थाने से 700 मीटर की दूरी पर हुई दुस्साहसिक घटना, मौके से पिस्टल बरामद
- आशनाई में वारदात की आशंका, परिजनों के संदेह पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (इनसेट में संदीप अग्रहरि की फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाने से महज 700 मीटर की दूरी पर स्थित किस्तुराजा पब्लिक स्कूल के सामने मंगलवार शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी पुत्र संदीप अग्रहरि (24) के सिर में गोली मार दी। छीनाझपटी में बदमाश की पिस्टल वहीं पर गिर गई, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है आशनाई में वारदात की गई है। परिजनों के संदेह पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संदीप को पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने संदीप को लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस मौके से पिस्टल और घायल के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दीपचंद अग्रहरि की कस्बे में बक्शा और रसोई गैस सिलिंडर की दुकान है। बेटा संदीप उसी दुकान में मदद करता है। मंगलवार शाम संदीप दुकान से घर आ गया था। करीब 7.20 बजे उसके मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई। बात करते हुए वह घर से बाहर आ गया। फोन पर गाली गलौच होने लगी। इस पर उसके घरवाले भी बाहर आ गए।
विज्ञापन
इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आ गए और संदीप के साथ मारपीट करने लगे। भाई के साथ मारपीट होते देख बहनें भी दौड़ पड़ीं। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायर कर दिया। एक गोली संदीप के सिर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बाहर आ गए। बहनें भाई को संभालने में जुटीं, इसी दौरान मौका पाकर बाइक सवार दोनों बदमाश भाग गए। एक बदमाश हेलमेट लगाए हुए था।
सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस, करीबियों पर संदेह
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से विवाद हुआ, उससे लग रहा है कि हमलावर, संदीप के पूर्व परिचित थे। पीपीगंज पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बदमाशों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पहचान के साथ ही घायल युवक के होश में आने के बाद वजह सामने आएगी।
संदीप जिस समय फोन पर बात कर रहा था उसी समय हमलावर आए, लिहाजा कॉल डिटेल के जरिये पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार किससे बात हो रही थी। बात करने वाले का किसी तरह से बदमाशों का लिंक तो नहीं है।
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर है संदीप
दीपचंद का सबसे बड़ा बेटा विजय, संदीप दुकान के काम में मददगार हैं। इसके अलावा दो बेटियां हैं। प्रीति और रेखा। दोनों बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं और खलीलाबाद से पढ़ाई कर रही हैं। बहनें भी इस समय घर पर मौजूद थीं।
संदीप जिस समय फोन पर बात कर रहा था उसी समय हमलावर आए, लिहाजा कॉल डिटेल के जरिये पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार किससे बात हो रही थी। बात करने वाले का किसी तरह से बदमाशों का लिंक तो नहीं है।
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर है संदीप
दीपचंद का सबसे बड़ा बेटा विजय, संदीप दुकान के काम में मददगार हैं। इसके अलावा दो बेटियां हैं। प्रीति और रेखा। दोनों बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं और खलीलाबाद से पढ़ाई कर रही हैं। बहनें भी इस समय घर पर मौजूद थीं।