फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants munna mishra killed girlfriend husband

कबूलनामा: इस कुख्यात बदमाश ने प्रेमिका के पति की करा दी थी हत्या, बम विस्फोट में चली गई थी एक आंख

Sat, 31 Jul 2021 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Jul 2021 05:16 PM IST
सार

बम बिस्फोट में गई थी कुख्यात मुन्ना की एक आंख, चेन्नई जाकर मुन्ना ने लगवा ली थी पत्थर वाली आंख, अपनी प्रेमिका के पति की कराई थी हत्या, प्रेमिका के जेल से रिहा होने के बाद की शादी।

विज्ञापन
Miscreants munna mishra killed girlfriend husband
माफिया मुन्ना मिश्रा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुख्यात अपराधी मुन्ना ने पुलिस के समक्ष अपने गुनाहों को कबूल करते हुए बताया है कि मैं और मेरा एक सहयोगी गोपालगंज के अलावे यूपी में भी अपराध करते थे, देवरिया, कुशीनगर में ठिकाना बना लिया था। वर्ष 2004 में बम बना रहा था, इसी बीच बम फट गया जिसमें जान तो बच गई, लेकिन मेरी एक आंख चली गई। मेरे मित्र मुझे उठा कर यूपी ले गए जहां मेरा इलाज हुआ। काफी दिनों बाद ठीक हुआ। लेकिन मेरी बाई आंख चली गई। बाद में चेन्नई जाकर अपनी एक आंख पत्थर की लगवाई थी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में उसने बताया कि बिहार के एक कुख्यात अपराधी ने अपने शूटर से मेरे ऊपर गोली चलवा दी थी। इस घटना में तो बच गया लेकिन मेरा मित्र और उसकी प्रेमिका की मौत हो गई थी। इसी का बदला लेने के लिए वर्ष 2006 में उस शूटर को मार डाला।
विज्ञापन


2006 में ही ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने लोन पास नहीं किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसी बीच बतौर मुन्ना वह अपने गांव के बगल एक गांव में आता जाता था। जहां उस गांव की एक लड़की आसमा खातून से उसका प्रेम हो गया।  समय-समय से उससे मिलता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद जेल चला गया तो आसमा के परिजनों ने उसकी शादी कर दी। बाद में शूटर भेजकर आसमा खातून के शौहर की गोली मारकर हत्या करा दी।  इस मामले में आसमा जेल चली गई।


जमानत करवाने के बाद उससे शादी कर ली। इस समय आसमा मेरी पत्नी हैं। जो मेरे लिए एक पत्नी के साथ सहयोगी की तरह कदम से कदम मिला कर सहयोग करती है। एसपी गोपालगंज का कहना है कि मुन्ना से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण बाते प्रकाश में आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed