फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants attacked youth with knife and injured in gorakhpur

गोरखपुर: बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल, गंभीर

Fri, 15 Oct 2021 04:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Oct 2021 04:17 PM IST
सार

वनसप्ति देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ खत्म होने के बाद युवक करीब 10 बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और वहां कुर्सी पर बैठे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।

विज्ञापन
miscreants attacked youth with knife and injured in gorakhpur
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के ग्राम जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी में देवरिया रोड पर स्थित वनसप्ति देवी मंदिर पर गुरुवार की देर रात वहां बैठे एक युवक को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल युवक संदीप के बाबा मैनेजर भगत ने शुक्रवार को इस मामले में खोराबार थाने पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक गुरुवार को वनसप्ति देवी मंदिर पर दुर्गा पूजा हो रही थी। मैनेजर भगत मंदिर के समीप साईकिल मरम्मत करने की दुकान चलाते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी वह तथा उनका नाती संदीप (28) पूजा में लोगों का सहयोग करने में लगे थे।
विज्ञापन


रात 10 बजे भीड़ खत्म होने पर मंदिर के पुजारी व मैनेजर भगत बगल में सोने चले गए संदीप मंदिर के पास ही कुर्सी पर बैठा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आए तथा संदीप के गले पर चाकू से ताबड़ तोड़ वार कर दिए। दोनों बदमाश मोतीराम अड्डा की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप के शोर करने पर मैनेजर व पुजारी पहुंचे तथा कुछ अन्य लोगों की मदद से घायल संदीप को पीएचसी खोराबार ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने के कारण सदर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वह मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed