फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants attacked brick and injured two including innocent in gorakhpur

शादी समारोह से लौट रहे थे बाइक पर सवार दो लोग, दबंगों ने ईंट से हमला कर किया घायल

Sat, 12 Dec 2020 10:48 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Dec 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Miscreants attacked brick and injured two including innocent in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के तारामंडल क्षेत्र की आजादनगर पुलिस चौकी अंतर्गत लहसड़ी बंधे पर गुरुवार की रात तीन दबंगों ने एक बाइक सवार पर ईंट से हमला कर मासूम सहित दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अशोक कुमार पासवान गुरुवार की देर रात पड़ोस के रहने वाले संदीप श्रीवास्तव के 10 वर्षीय बेटे आयुष को बाइक पर पीछे बैठाकर खोराबार क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी वह आजादनगर पुलिस चौकी के लहसड़ी बंधे पर ही पहुंचे थे कि पहले से ही सड़क के बीचोबीच हाथ में ईंट लिए खड़े तीन दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। घटना में मासूम आयुष का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। अशोक भी चोटिल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं लूट का तो नहीं था इरादा

आजादनगर चौकी पुलिस को तहरीर देकर अशोक कुमार पासवान ने बताया कि हमलावर उन्हें और आयुष को घायल करने के बाद भी उनके तरफ बढ़ने की ही कोशिश कर रहे थे कि वह शोर मचाने लगे। लोगों को अपनी ओर आते देख पकड़े जाने के डर से हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed