फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   minor girl kidnapped and raped, accused send to mms victim father mobile

अगवा कर किशोरी से किया दुष्कर्म फिर पिता के मोबाइल पर भेजा दुष्कर्म का वीडियो

Mon, 27 Jan 2020 06:57 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, पिपराइच (गोरखपुर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, पिपराइच (गोरखपुर) Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
minor girl kidnapped and raped, accused send to mms victim father mobile
दुष्कर्म का वीडियो बनाया। - फोटो : Demo Photo
करीब एक महीने पहले 17 साल की लड़की को भगाकर ले गए युवक ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी। पहले किशोरी को अगवा कर ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसी वीडियो किशोरी के पिता के मोबाइल पर भेजकर हैवानियत खुद द्वारा किए जाने का प्रमाण भी दिया। पुलिस ने आरोपित को अर्जुन चौहान को उसी वीडियो के आधार पर असम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिपराइच इलाके की रहने वाली किशोरी को बहला कर बेला कांटा नथुवां गांव का रहने वाला अर्जुन चौहान 31 दिसंबर को लेकर भाग गया। बेटी को इसका पछतावा हुआ तो उसने रास्ते से पिता को इसकी जानकारी दे दी। पिता ने थाने में सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की सूचना पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी लेकिन आरोपित का कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। इसी बीच कुछ दिन पहले पिता के मोबाइल किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो आरोपित अर्जुन ने भेजा। यह देखते ही पिता के होश उड़ गए। पिता तुरंत ही वीडियो लेकर थाने पहुंच गए और विवेचक संजय सिंह यादव से संपर्क किया।


वीडियो को जिस नंबर से भेजा गया था उसकी जांच कर पुलिस असम पहुंच गई और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है। विवेचक ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed