{"_id":"5eb8f1168ebc3e90813bf2f4","slug":"men-arrested-for-supported-terrorist-killed-in-jammu-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में मारे गए आतंकवादी का ट्विटर पर किया समर्थन, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू में मारे गए आतंकवादी का ट्विटर पर किया समर्थन, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 11 May 2020 12:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 May 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
गोरखपुर जिले के बांसगांव के भभनौली में अपनी खाला के घर आए अहमद उस्मानी को आतंकी के समर्थन में ट्वीट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आईटी एक्ट, विद्वेश फैलाने आदि आरोपों में केस दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद जैशल ने बताया कि शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बांसगांव के डुमरी निवासी धमेंद्र यादव ने बताया कि एक युवक ने जम्मू कश्मीर में सेना के द्वारा मारे गए आतंकवादी रियाज नायकू के समर्थन में अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ पोस्ट किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि पोस्ट करने वाला युवक महाराष्ट्र के थाणे जिले के अब्बा अपार्टमेंट मुंबरा निवासी अहमद उस्मानी है और इस समय वह बांसगांव के भभनौली में अपनी खाला अंजुम आरा के घर पर रह रहा है। पुलिस ने उसे रविवार सुबह सात बजे खाला के घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन