फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Medical test of sexul assulted victim in Maharajganj three accused arrested

महराजगंज में दुष्कर्म पीड़िता का हुआ मेडिकल परीक्षण, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2020 06:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Oct 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Medical test of sexul assulted victim in Maharajganj three accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोप के आधार पर पुलिस ने रविवार की रात में ही सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


सोमवार को पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज हुआ। पीड़िता का मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस उसके कॉल डिटेल की जानकारी हासिल कर रही है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से इस घटना को लेकर जारी बयान में पूरी कार्रवाई की जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


जारी पत्र के अनुसार, किशोरी का संबंध एक युवक से दो वर्ष से था। उसी ने किशोरी को बुलाया था। पीड़िता शाम चार बजे घर पहुंची तो उनके परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। उसके बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक एवं तीन अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें चोट की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़िता ने बयान में बताया कि उसके साथ केवल एक युवक ने दुष्कर्म किया है। अन्य युवकों ने गाली गलौच की। पीड़िता के बयान और चिकित्सकीय परीक्षण से सामूहिक दुष्कर्म की बात प्रकाश में नहीं आई है। मामले की विवेचना की जा रही है।


एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का बयान एवं मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed