{"_id":"5e59e8a88ebc3ec558763e2a","slug":"medical-dealer-death-in-bathroom-news-update-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी मौत की गुत्थी नहीं सुलझा पा रही पुलिस, हैंड वॉश रिपोर्ट के लिए मिल रही तारीख पर तारीख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा कारोबारी मौत की गुत्थी नहीं सुलझा पा रही पुलिस, हैंड वॉश रिपोर्ट के लिए मिल रही तारीख पर तारीख
Sat, 29 Feb 2020 09:59 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
मृतक सईद अहमद। (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके के नखास स्थित घर में तीन गोलियां लगने से दवा कारोबारी सईद की मौत के मामले में वैज्ञानिक साक्ष्यों के सहारे तहकीकात की कोशिश में जुटी पुलिस के लिए हैंड वॉश रिपोर्ट ‘बीरबल की खिचड़ी’ जैसी साबित हो रही है। बीते कई दिनों से पुलिस को इस रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
रिपोर्ट तो नहीं, बल्कि उसके लिए तारीख पर तारीख मिल रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इसके लिए एफएसएल के निदेशक से बात की है। जानकारी के मुताबिक, दवा कारोबारी की मौत के बाद पुलिस मामले को खुदकुशी मान रही थी। मगर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दूसरे पहलुओं पर जांच शुरू की।
विज्ञापन
हालांकि कोई ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके। उधर, पिछले कई दिनों से एक पुलिसकर्मी एफएसएल से संपर्क है, ताकि हैंड वॉश रिपोर्ट मिल सके, लेकिन रोजाना ही एक नई तारीख मिल जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने भी रिपोर्ट को लेकर निदेशक से कई बार बात की है।
विज्ञापन
एक बार फिर बातचीत के बाद अधिकारियों ने शनिवार को रिपोर्ट मिलने की संभावना जताई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य आने के बाद ही बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा, उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि हैंड वॉश रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसके बाद ही कई तथ्य स्पष्ट होंगे।