{"_id":"5f81cec61538ea716a63f6f1","slug":"married-woman-found-dead-body-of-hanging-from-noose-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप लगाने पर मायके वालों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप लगाने पर मायके वालों को दौड़ाकर पीटा
Sat, 10 Oct 2020 08:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Oct 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला घटना प्रकाश में आई है। यहां एक विवाहिता का शव घर के छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना पर मृतका के मायके वाले पहुंचे तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। इस बात नाराज होकर ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन
मामला गुलरिहा इलाके के मोहद्दीनपुर गांव का है। यहां शनिवार सुबह विवाहिता वंदना (22) का घर के छत की कुंडी से लटकता शव मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी पति मधुरेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मोहद्दीनपुर के मधुरेश का विवाह 14 जून 2020 को कुशीनगर जिला के अहीरौली थाना क्षेत्र मोरवन गोपालापुर गांव के रघुपति सिंह की पुत्री वंदना से हुआ था। रघुपति सिंह का आरोप है कि विवाह के बाद उनकी बेटी के ससुराल वाले और जेवर, पैसे की और मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके लिए वंदना को मारते-पीटते थे और शुक्रवार रात में गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह मधुरेश ने रघुपति सिंह को फोन करके इस बारे में सूचना दी। रघुपति मोहद्दीनपुर गांव पहुंचे।
आरोप लगाया कि पुत्री की हत्या हुई है। ये बात सुनकर मधुरेश के घर वाले तथा पड़ोस के लोग दौड़ा-दौड़ा कर मारने पीटने लगे। इस दौरान रघुपति के साथ आए कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।