{"_id":"5ee0dfc4f916cf569a0f31cd","slug":"married-woman-committed-suicide-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में कमा रहा था पति, इधर पत्नी ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विदेश में कमा रहा था पति, इधर पत्नी ने फंदे से लटककर दे दी जान
Wed, 10 Jun 2020 06:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:57 PM IST
सार
- ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, वजह स्पष्ट नहीं
- मायके वाले भी पहुंचे, पास में ही रो रहा था एक साल का बच्चा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गोला इलाके के पांडेयपार उर्फ डड़वा गांव में कविता (26) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। शव के पास ही बच्चे की रोने की आवाज सुनकर घरवाले कमरे में गए तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कविता का पति जनार्दन सऊदी अरब में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के ग्राम बर्ला निवासी राम दुलारे यादव ने अपनी बेटी कविता की शादी गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेयपार उर्फ डड़वा निवासी मुखलाल यादव के पुत्र जनार्दन के साथ जून 2018 में की थी। पति जनार्दन वर्तमान समय में सऊदी में है।
विज्ञापन
मंगलवार की रात कविता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। कमरे में उसका एक साल का बच्चा रो रहा था। ससुराल के लोगों ने रात को ही घटना की सूचना कविता के घरवालों और पुलिस को दी। सूचना पाकर कविता के मायके के लोग व गोला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कविता के ससुराल वालों का कहना है कि उसकी खुदकुशी का कारण उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन