{"_id":"5f2fe658a7a7322b663c356e","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर ननद से हुआ विवाद, भाभी ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली बात को लेकर ननद से हुआ विवाद, भाभी ने फंदे से लटककर दे दी जान
Sun, 09 Aug 2020 05:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 09 Aug 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के हटवा गांव के कुनेलपुर टोला में पूजा (22) ने ननद से झगड़ा के बाद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। हादसे की जानकारी होते ही प्रधान प्रतिनिधि बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए और पुलिस के साथ मायके वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सुजीत की पत्नी पूजा का किसी बात को लेकर रविवार की दोपहर ननद से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पूजा कमरे में चली गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पूजा की 17 मई 2019 को शादी हुई थी। हादसे के समय पति सुजीत घर से बाजार गया हुआ था।
विज्ञापन
वापस आने पर कमरे में गया तो घरवालों को खुदकुशी की जानकारी हुई जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन