फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many people arrested after Roza Iftar photo viral on social media at siddharthnagar

Eid 2020: सोशल मीडिया पर वायरल हुई रोजा इफ्तार की फोटो, 16 गिरफ्तार

Mon, 25 May 2020 08:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 May 2020 08:36 PM IST
सार

  • बिना अनुमति इफ्तारी करने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
  • महामारी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर इटवा पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
Many people arrested after Roza Iftar photo viral on social media at siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रोजा इफ्तार पार्टी का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को 16 लोगों पर केस दर्ज कर लिया। सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि 24 मई को फेसबुक पेज के माध्यम से मामला सामने आया। इटवा थानाक्षेत्र के भावपुरमीरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि मो. अनीस की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया था। इसमें सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन


इफ्तार का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने की जांच की गई। इसके बाद आयोजनकर्ता मो. अनीस के अलावा साहबान, रमजान अली, मुसाहिद, शाहिद, नूरी बाबू, अमीरूल्लहसन उर्फ सोनू, सरफराज, मो. चांद, निजामुद्दीन, तौसिफ रजा, जाहिद अली, मोइउद्दीन, गुलाम रजा निवासी भावपुरमीरा और जज्जू खां उर्फ सिरातुल्लाह निवासी गदाखौवा थाना त्रिलोकपुर के खिलाफ महामारी, आपदा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसओ इटवा सत्येंद्र कुंवर, एसएसआई रामेश्वर यादव, एसआई अनिल कुमार, पप्पू कुमार, आरक्षी विजय यादव, विजय प्रजापति, मुकेश कुमार, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed