फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man killed girl in one side love at maharajganj

एकतरफा मोहब्बत में कातिल बना प्रेमी, इस वजह से लड़की का घोंट दिया गला

Thu, 19 Nov 2020 09:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Man killed girl in one side love at maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव से सटे पोखरी में 13 नवंबर को एक किशोरी का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। उसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई थी। वही शव मिलने के करीब छह दिन बाद नौतनवां पुलिस ने मामलें का खुलासा करते हुए बताया कि किशोरी की हत्या उसके रिश्ते के युवक ने प्यार करने से इनकार पर गला दबाकर की थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक मृत किशोरी का रिश्तेदार है। किशोरी के घर आने जाने के दौरान युवक किशोरी को दिल दे बैठा था। जबकि किशोरी युवक के प्यार को कई बार ठुकरा भी दी थी। उसके बाद भी आरोपी युवक किशोरी से एकतरफा प्यार में पागल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक घटना के दिन देर शाम किशोरी को बहला फुसलाकर गांव से सटे पोखरी के पास बुलाया। उसके बाद जबरन किशोरी से प्यार का इजहार करने लगा। किशोरी में उसके प्यार का विरोध करना शुरू कर दी। उसके बाद आरोपी युवक आक्रोशित होकर किशोरी को पोखरी के किनारे कीचड़ में धक्का देकर गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोप से बचने के लिए शव को पोखरी मे डाल कर फरार हो गया।


इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक नौतनवां रामचंद्र राम ने बताया कि आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को सम्पतिहां पुलिस चौकी के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी कहानी बताई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed