{"_id":"605acfc18ebc3edb551fa2ef","slug":"man-dies-due-to-neck-cut-by-fodder-machine-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चारा मशीन से गर्दन कटने से शख्स की मौत, घरवाले जता रहे हैं इस बात की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: चारा मशीन से गर्दन कटने से शख्स की मौत, घरवाले जता रहे हैं इस बात की आशंका
Wed, 24 Mar 2021 11:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:06 AM IST
सार
- पुलिस ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का बताया
- घरवाले भी हत्या की आशंका जता रहे, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
मृतक विनोद। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गगहा इलाके चवरियां बुजुर्ग गांव में विनोद नायक (40) की चारा मशीन से गर्दन कटने से मौत हो गई। संदिग्ध हाल में हुई मौत पर घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस मामले को खुदकुशी बता रही है।
विज्ञापन
विनोद नायक गाजियाबाद में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते थे। कुछ दिनों पहले वह गांव आए थे। सोमवार रात वह घर पर थे और न जाने कब घर से निकल गए। सोमवार सुबह चारा मशीन के पास उनकी लाश मिली। मशीन से गर्दन कटी थी।
विज्ञापन
घरवालों को आशंका है कि उनकी हत्या हुई है। पत्नी रेनू नायक और दोनों बच्चे अंकित (15) व उज्ज्वल (13) घटना के समय गाजियाबाद में थे। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर वे गांव के लिए चल दिए।
विज्ञापन
विनोद छह भाइयों में चौथे नंबर पर थे। सभी भाई बाहर रहकर काम करते हैं। मंगलवार सुबह एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह, सीओ बांसगांव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने चारा मशीन में गला लगाकर चला दिया, जिससे मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है।