{"_id":"5ede28559b93393f3c3b2a58","slug":"man-committed-suicide-by-hanging-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान
Mon, 08 Jun 2020 05:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:30 PM IST
सार
- रात में ही कमरे में हुआ हादसा, पत्नी को भनक नहीं, सुबह देखा गया शव
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, घरवालों ने बहू की भूमिका से इंकार किया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के वनपुरवा टोला में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद अनिल गुप्ता (25) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पत्नी भी उसी कमरे में सोई थी मगर उसे भनक नहीं लग सका।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह शव लटकता देख उसने शोर मचाया तो घरवालों को जानकारी हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और फिर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने बहू की किसी भी भूमिका से इंकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, श्रीराम गुप्ता का बेटा अनिल हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता था। चार महीने पहले वह गांव लौट आया और फिर मंडी में बोरा ढुलाई का काम करने लगा। अनिल शराब पीने का आदी था। ऐसे में शराब पीने को लेकर ही उसका रोजाना पत्नी से विवाद होता था।
विज्ञापन
करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। रविवार की रात में वह फिर शराब के नशे में घर आया और पत्नी से इसी बात पर विवाद हो गया। पत्नी नाराज होकर सो गई और फिर पति ने कमरे में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो उसके होश उड़ गए। पति अनिल का शव देखकर वह चीख पड़ी तो घरवाले भी उसके कमरे में पहुंचे।