फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mafia Sudhir Singh arrested by police in gorakhpur

यूपी: माफिया सुधीर सिंह को पुलिस ने उठाया, गोरखपुर के टॉप- 10 बदमाशों के सूची में है शामिल

Thu, 03 Jun 2021 02:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Jun 2021 02:02 PM IST
सार

माफिया सुधीर सिंह ने पुलिस पर की फायरिंग। पुलिस ने खुद को बचाते हुए पीछा कर माफिया को पकड़ा। एक पिस्टल, दो कारतूस व एक खोखा बरामद, गीडा थानेदार की तहरीर पर दर्ज हुआ केस।
 

विज्ञापन
Mafia Sudhir Singh arrested by police in gorakhpur
ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गीडा के कालेसर निवासी माफिया सुधीर सिंह का बुधवार की देर रात पुलिस से आमना सामना हो गया। सुधीर ने इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली मिस हो गई। खुद को बचाते हुए पुलिस ने पीछा कर माफिया सुधीर को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन


गीडा इंस्पेक्टर दिनेश दत्त मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर के खिलाफ गीडा थाने में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। गुरूवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दर्ज मुकदमें में इंस्पेक्टर गीडा ने बताया कि वह बुधवार की रात हमराहियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिले के टॉप- 10 की सूची में शामिल बदमाश अपने कुछ साथियों के साथ आकर गांव में धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो एक व्यक्ति आता दिखा और पुलिस को देखते ही पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। उसने दो गोलियां चलाई लेकिन एक गोली मिस हो गई। खुद को बचाते हुए पुलिस ने पीछा कर उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

दरअसल सुधीर सिंह शातिर अपराधी है उसपर गीडा, कैंट सहित कई थानों में हत्या के प्रयास, हत्या आदि आरोप में दर्जनों केस दर्ज है। वह गीडा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसपर गैंगेस्टर, गुंडा की कार्रवाई भी हो चुकी है। उसकी संपत्ति भी जब्त हो चुकी है। जिले के बदमाशों की टॉप- 10 सूची में भी वह शामिल है।

वह पिपरौली ब्लाक का ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है। उसे पुलिस ने देवरिया के लिए जिला बदर भी किया था। उसने इस बार चुनाव में चुपके से अपनी पत्नी के नाम से पर्चा भी दाखिल कर दिया था। लिहाजा प्रशासन ने पर्चा खारिज करा दिया था। 

जिला बदर होने के बावजूद भी 25 मई को वह चेचरी बहन की शादी में आया था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने हाईकोर्ट का अरेस्ट स्टे ऑर्डर दिखा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तीन लग्जरी गाडियों को सीज कर दिया था। जिला बदर की समय सीमा अभी भी शेष है। इस दौरान वह गांव में एक पार्टी में शामिल होने आया था। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची जहां उसने पुलिस पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed