फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Love jihad young man hide identity for love marriage and wife dead body left after death

मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर महिला से किया था प्रेम विवाह, तीन माह बाद मौत हुई तो शव छोड़कर हुआ फरार

Thu, 07 Jan 2021 10:36 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Jan 2021 10:36 AM IST
सार

  • एंबुलेंस में शव छोड़कर भागने वाले युवक के खिलाफ महिला के पिता ने दी तहरीर
  • पिता का आरोप, भगाकर ले गया था युवक, कुशीनगर की थी महिला, महराजगंज में हुई थी शादी
  • पहचान छिपाकर युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाया और भगा ले गया था, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
Love jihad young man hide identity for love marriage and wife dead body left after death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस में शव छोड़कर भागने वाले युवक के खिलाफ बुधवार को महिला के पिता ने तहरीर दी है। कुशीनगर के रामकोला के मांडराय खेदू टोला निवासी इंद्रदेव ने आरोप लगाया कि युवक ने नाम और पहचान छिपाकर उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और भगा ले गया। पिता ने युवक पर ही अनहोनी करने की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार शाम चंडीगढ़ पीजीआई से एक युवक एंबुलेंस से महिला को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया तो युवक ट्रामा सेंटर में पर्ची कटाने के बहाने फरार हो गया। उधर, प्राइवेट एंबुलेंस चालक मोहाली (पंजाब) के पिंड माजरी गांव निवासी अश्वनी वर्मा ने रात भर युवक का इंतजार किया। सोमवार सुबह अश्वनी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक ने अपना नाम राजेश और महिला को अपनी पत्नी कुशीनगर की सुधा बताया था। जांच के बाद युवक के बारे में पता चला कि वह कुशीनगर के हाटा के पिपरा तिवारी गांव का मेहताब उर्फ राजेश है। पुलिस उसके गांव पहुंची तो घर पर ताला लगा था। पुलिस ने एंबुलेंस चालक से आवेदन लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरा गांव के लोग भी कह रहे कि युवक का नाम राजेश नहीं

उधर, अखबारों में खबर पढ़कर बुधवार को कुशीनगर के रामकोला निवासी इंद्रदेव गुलरिहा थाने पहुंचे। उन्होंने महिला की पहचान अपनी बेटी सुधा (25) के रूप में की। उन्होंने बताया कि सुधा की शादी आठ वर्ष पहले महराजगंज के श्यामदेउरवा निवासी पिंटू से हुई थी। पिंटू राजस्थान में मजदूरी करता था। सुधा मायके में रह रही थी। आरोप है कि तीन माह पूर्व मेहताब ने सुधा को अपना नाम और पहचान बदलकर प्रेमजाल में फंसा लिया और भगा ले गया। तभी से लुधियाना में रह रहा था।
 
पिपरा गांव के लोग भी कह रहे हैं कि युवक का नाम राजेश कुमार नहीं, मेहताब है। गांव के दुर्गेश व शुभम का कहना है कि मेहताब रविवार रात आया था। सोमवार सुबह चला गया। दोपहर में पुलिस उसके घर पहुंची थी पर ताला बंद था। युवक की हरकतों से लोगों को महिला के साथ कुछ अनहोनी की आशंका हो रही है।

लोगों का कहना था कि युवक अगर सही है तो शव छोड़कर फरार क्यों हो गया? पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगा कि महिला की मौत बीमारी से हुई है या किसी अन्य वजह से हुई है।

हिंदू बनकर की शादी, जो यूपी में प्रतिबंधित

मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज गौरव कन्नौजिया ने बताया कि महिला की पहचान हो गई है। महिला के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
जिस तरह से हिंदू नाम का इस्तेमाल कर लड़की से शादी की गई, वह धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 के तहत यूपी में प्रतिबंधित है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर सकती है। इस धारा में दर्ज मुकदमा गैर जमानती है। दस साल की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed