{"_id":"5e8c2fe98ebc3e75e0097840","slug":"live-suicide-on-video-call-from-saudi-arabia-to-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव वीडियो में बेटे की मौत देख तड़प उठे घरवाले, फोन कर बोला- परेशान हूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाइव वीडियो में बेटे की मौत देख तड़प उठे घरवाले, फोन कर बोला- परेशान हूं
Tue, 07 Apr 2020 02:46 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक तफसीर आलम। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के गीडा इलाके के पिपरौली कस्बे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने सऊदी से वीडियो कॉल करके अपने परिजनों को परेशान होने की बात बताई, अभी घरवाले उसे समझा ही रहे थे कि उसने रस्सी से फंदा बनाकर उससे लटक गया। इस पूरी घटना को परिजनों ने लाइव देखा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपरौली कस्बा निवासी स्व. मोहम्मद मोबिन के 27 वर्षीय पुत्र तफसीर आलम की मई 2019 में शादी हुई थी। सात माह पहले सऊदी अरब के रियाद शहर में नौकरी करने गया था।
विज्ञापन
सोमवार की शाम उसने वीडियो कॉल किया और घरवालों से बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने परेशान होने की बात बताकर खुदकुशी कर ली। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
मृतक के इस आत्मघाती कदम से परिवार सदमे में है। घर के लोगों ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से अवसाद ग्रसित हो गया था। इस घटना के संदर्भ में चौकी प्रभारी पीपरोली धर्मवीर सिंह से पूछने पर उन्होंने घटना की पुष्टि की। लाइव सुसाइड से परिवार वाले सदमे में हैं और पुलिस से शव को मंगाने की गुहार लगाई है।