फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Letter sent to Inspector for DNA test in shahana murder case

शहाना प्रकरण: डीएनए जांच के लिए दरोगा को भेजा पत्र, बच्चे के पिता लगाना है जरुरी

Sat, 01 Jan 2022 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jan 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
Letter sent to Inspector for DNA test in shahana murder case
आरोपी राजेंद्र सिंह व शहाना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र में मृत मिली शहाना निशा मामले में डीएनए जांच के लिए आरोपित दरोगा राजेंद्र सिंह से नमूना मांगा गया है। इसके लिए अनुसंधान अधिकारी ने उसे पत्र भेजा है। शहाना के बेटे का जैविक पिता कौन है, यह जानने के लिए डीएनए जांच की जानी है। आरोपित दरोगा, इस वक्त जमानत पर जेल से बाहर है। मामले में पुलिस ने अभी चार्जशीट भी नहीं दाखिल की है।

विज्ञापन


हालांकि, इसमें एक कानूनी पेंच भी है, अगर राजेंद्र सिंह ने डीएनए जांच के लिए नमूना देने से मना कर दिया तो कोर्ट के माध्यम से ही पुलिस को सैंपल लेने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि डीएनए के लिए पत्राचार किया गया है। आरोपित के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के भीटी निवासी शहाना निशा का गत 15 अक्तूबर को कोतवाली इलाके के एक मकान में फंदे से लटका शव मिला था। शहाना उस मकान में किराए पर रहती थी। उसके घरवालों का आरोप था कि पहले कोतवाली थाने में तैनात रहे, राजेंद्र सिंह ने ही उसकी हत्या की और फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहाना और राजेंद्र सिंह साथ में ही रहते थे। इस आरोप के बाद पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज करके दरोगा को जेल भेज दिया था। इस बीच सवाल उठा कि शहाना के बेटे का पिता कौन है? इस समस्या के समाधान के लिए, पुलिस ने डीएनए जांच कराने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed