{"_id":"611f9e578ebc3e79cf025152","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-by-burglary-in-customer-service-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ग्राहक सेवा केंद्र में सेंधमारी, लाखों रुपये की हो गई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: ग्राहक सेवा केंद्र में सेंधमारी, लाखों रुपये की हो गई चोरी
Fri, 20 Aug 2021 05:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Aug 2021 05:51 PM IST
सार
विरेंद्र कुमार गौड़ स्थानीय चौराहे पर बड़ौदा यूपी बैक से संबंद्ध ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर रखा है। रोजाना की तरह गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। संचालक के मुताबिक शुक्रवार की अलसुबह पड़ोसियों ने सेंधमारी की सूचना दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल पकड़ी चौराहे स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में बीती रात सेंधमारी कर चोरों ने एक लास 10 हजार रुपया नगदी, दो लैपटॉप और एक प्रिंटर चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर संचालक ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं सेंधमारी करने में चोरों ने नुकीले रॉड का इस्तेमाल किया है जिसे पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जंगल पकड़ी निवासी विरेंद्र कुमार गौड़ पुत्र रामलखन गौड़ स्थानीय चौराहे पर बड़ौदा यूपी बैक से संबंद्ध ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर रखा है। रोजाना की तरह गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। संचालक के मुताबिक शुक्रवार की अलसुबह पड़ोसियों ने सेंधमारी की सूचना दी।
विज्ञापन
संचालन ने पुलिस को सूचना दिया। उन्होंने बताया कि कमरे में लगा जंगला नुकीले रॉड की मदद से तोड़ कर चोर कमरे दाखिल हुऐ और कैश कांउटर में रखा एक लाख दस हजार रुपया नगदी, दो लेपटॉप, एक प्रिंटर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
20 दिन पहले पकड़ी चौराहे से ट्रैक्टर ट्राली चोरी हुई थी
यहां बताते चलें कि करीब 20 दिन पहले थाना क्षेत्र के जंगल पकड़ी निवासी संगम पांडेय के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को अज्ञात चोर चुरा ले थे। परिवार के लोग हॉस्पिटल गए थे। रात करीब 12:30 बजे वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई थी। उसी समय पीड़ित ने पुलिस को सूचना और अगले दिन थाने पर तहरीर दी थी।