{"_id":"5e53d48a8ebc3ef39e55e3d4","slug":"lady-teacher-committed-suicide-after-molested-by-manager-son-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: प्रबंधक के बेटे ने शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: प्रबंधक के बेटे ने शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने जहर खाकर दे दी जान
Mon, 24 Feb 2020 07:20 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Feb 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव की प्राइवेट शिक्षिका के साथ स्कूल के प्रबंधक के बेटे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जिससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन मेडिकल कालेज में भर्ती कराए। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृत शिक्षिका के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया कि बेटी गांव के चौराहे पर स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका थी। बीते बृहस्पतिवार को कॉलेज से दोपहर में घर लौटी तो वह काफी पीड़ित थी। घर में आकर जहरीला पदार्थ खा ली। जब हालत बिगड़ने लगी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि कॉलेज के प्रबंधक का बेटा मेरी बेटी को एक कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
वह लोकलज्जा के भय से जहरीला पदार्थ खा ली। प्रभारी निरीक्षक परमा शंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।